फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: व्यापारियों को कार्यालय के अंदर जाने से रोका, हंगामा और नोकझोंक…CGST आयुक्त ने समाधान का दिया आश्वासन

Tue, 26 Aug 2025 11:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: व्यापारियों ने सीजीएसटी कार्यालय के सामने एक गार्ड को भेजे गए भारी जुर्माने के नोटिस और एक ट्रक को रोके जाने के विरोध में हंगामा किया। वहीं, दूसरे व्यापारियों के समूह ने डीसीपी सेंट्रल से मुलाकात कर सीसामऊ बाजार से अतिक्रमण हटवाने की मांग की।
विज्ञापन
सीजीएसटी कार्यालय में व्यापारियों का हंगामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र और जिला अध्यक्ष गुरुज़िंदर सिंह की अगुवाई में सोमवार को व्यापारी सर्वोदयनगर स्थित सीजीएसटी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के अंदर जाने से रोकने पर अफसरों और व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे और बहस के बाद पांच व्यापारियों ने सीजीएसटी आयुक्त से वार्ता की। इसमें बताया कि गार्ड की नौकरी करने वाले को तीन करोड़ से ज्यादा की पेनाल्टी का नोटिस भेजा गया है।

विज्ञापन

एक माल लदा ट्रक अब तक नहीं छोड़ा गया। इस पर उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर रमेश केसरवानी, महेश सोनी, राजकुमार भगतानी, राजेश आहूजा, शशांक दीक्षित, अब्दुल वहीद, सुरेश सिंघवानी, अरविंद गुप्ता, राकेश शर्मा, अतहरुद्दीन, कुंदन शर्मा, अनुज त्रिपाठी, शिवप्रताप परिहार, राजेंद्र मिश्र, मनोज तुलसानी, हिमांशु गुप्ता आदि थे।

Trending Videos
विज्ञापन

बाजार से अतिक्रमण हटाने की मांग
आदर्श उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव सोनी की अगुवाई में व्यापारियों ने डीसीपी सेंट्रल से मुलाकात की और ज्ञापन दिया। इसमें सीसामऊ बाजार में लगने वाले जाम की समस्या बताई। व्यापारियों ने बाजार में अतिक्रमण हटवाने की मांग की। इस मौके पर अमित कालरा, सौरभ सिंह, आकाश गुप्ता, शरद शर्मा, दिनेश गुप्ता, विशाल गुलाटी, रवि गुप्ता, नवीन कुकरेजा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें