ये सामान हुआ बरामद
पुलिस ने चित्रकूट के दीपक कुमार, कृष्ण कुमार कुशवाहा और राजकुमार सोनकर को बांदा में गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चेकबुक, पासबुक, तीन मोबाइल फोन, आधार कार्ड और 16 चूड़ियां बरामद हुई हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों के खातों की जांच से पता चला है कि कई राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतों के कारण उनके खाते फ्रीज किए गए हैं। पुलिस सरगना आकाश को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।