फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: व्यापारियों ने नवमी पर कराया कन्या भोज…दिए उपहार, व्यापारी नेता बोले- शिक्षित बेटियां ही सुरक्षित

Wed, 01 Oct 2025 03:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: उत्तर प्रदेश कल्याणकारी व्यापार मंडल ने नवमी के अवसर पर कन्याभोज का आयोजन किया और कन्याओं को उपहार भेंट किए। संगठन के पदाधिकारियों ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के संकल्प को आगे बढ़ाने और हर वर्ष गरीब कन्याओं का विवाह कराने की बात दोहराई।
विज्ञापन
व्यापारियों ने नवमी पर कराया कन्या भोज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में उत्तर प्रदेश कल्याणकारी व्यापार मंडल के कार्यालय में नवमी पर कन्याभोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कन्याओं को भोजन के उपरांत उपहार भेंट किए गए, जिससे कन्याएं खुश हो गई और संगठन के पदाधिकारियों को आशीर्वाद दिया। संदीप पांडेय ने कहा कि  व्यापारी प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए नारे बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ की राह पर चल रहे हैं।

विज्ञापन

लोग अब अपनी अपनी बेटियों को शिक्षित करने लगे हैं। लोगों को समझ में आने लगा है कि बेटियों को समानता का अधिकार देकर उनको मजबूत बनाना और स्वावलंबी बनाना है। तभी वो सुरक्षित होगी…लोगों की समझ में आने लगा है कि शिक्षित हैं, तो बेटियां सुरक्षित हैं। उत्तर प्रदेश कल्याणकारी व्यापार मंडल बेटियों के विषय में ध्यान देता है। हर वर्ष एक गरीब कन्या का विवाह भी संगठन के द्वारा कराया जाता है और आगे भी कराया जाता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें