फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रांसपोर्ट नगर में जलभराव पर भड़के व्यापारी, जलकल अधिशासी अभियंता का घेराव कर नक्शे पर दिखाई बदहाली

सार

Kanpur News: ट्रांसपोर्ट नगर में बारिश के बाद हुए जलभराव और उससे हुए नुकसान को लेकर सोमवार को बाबूपुरवा स्थित ट्रांसपोर्ट भवन में यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जलकल विभाग के एक्शन सचिन यादव के समक्ष ट्रांसपोर्टरों की समस्याएं रखीं।
विज्ञापन
नक्शा दिखाकर अधिकारीयों को समस्या बताते व्यापारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बाबू पुरवा स्थित ट्रांसपोर्ट भवन में यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर में व्याप्त गंभीर जलभराव की समस्या को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन यादव की मौजूदगी में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कटारिया और महामंत्री राघवेंद्र वर्मा ने मेज पर पूरे ट्रांसपोर्ट नगर का नक्शा बिछाकर जलकल अधिकारियों को जलभराव और नालों की बदहाली से रूबरू कराया।

विज्ञापन

करोड़ों का नुकसान, जेई पर फोन न उठाने का आरोप

बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के नाले-नालियों की सही समय पर सफाई नहीं कराई गई, जिसके कारण जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हुई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कटारिया ने कहा कि जलभराव की वजह से ट्रांसपोर्टरों का करोड़ों रुपये का माल और गाड़ियां खराब हो चुकी हैं, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आज भी कई ट्रांसपोर्ट नगर गोदामों और कार्यालयों में पानी भरा हुआ है। व्यापारियों का गंभीर आरोप है कि क्षेत्र के जिम्मेदार जेई (जूनियर इंजीनियर) फोन तक नहीं उठाते हैं।

विज्ञापन

http://



नक्शा बिछाकर बताई जल निकासी की खामियां, समाधान की मांग

बैठक के दौरान मेज पर ट्रांसपोर्ट नगर का नक्शा रखकर जलकल अधिकारियों को जल निकासी के मुख्य मार्गों और बंद पड़े नालों की वस्तुस्थिति दिखाई गई। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पम्पों के जरिए जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया और नालों की सफाई नहीं कराई गई, तो व्यापारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें