फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हैलट से मोतीझील तक लगा भीषण जाम, स्कूल छुट्टी के वक्त फंसीं एंबुलेंस; दोबारा बारिश ने बढ़ाई आफत

Mon, 27 Jul 2026 04:11 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: सोमवार दोपहर बारिश रुकने के कुछ ही देर बाद शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। हैलट अस्पताल से मोतीझील तक दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जल्दबाजी में आगे निकलने की कोशिश में वाहन आपस में फंसते चले गए, जिससे पूरे मार्ग पर भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन
हैलट से मोतीझील तक लगा भीषण जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर में सोमवार दोपहर झमाझम बारिश थमते ही यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। हैलट अस्पताल से लेकर मोतीझील तक दोनों लेन में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। संकरे रास्ते से जल्दबाजी में निकलने की होड़ में वाहन आपस में उलझते चले गए, जिससे पूरे मार्ग पर चक्काजाम जैसी स्थिति बन गई। उसी दौरान स्कूलों की छुट्टी का समय होने के कारण मासूम बच्चों, अभिभावकों और आम राहगीरों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

एंबुलेंस भी जाम में फंसीं, स्वरूपनगर पुलिस ने संभाला मोर्चा

भीषण जाम के बीच मरीजों को लेकर जा रहीं कई एंबुलेंस लगातार सायरन बजाती रहीं, लेकिन सड़क पर गाड़ियों का दबाव इतना अधिक था कि उन्हें भी रुक-रुककर आगे बढ़ना पड़ा। जाम की भयावह स्थिति को देखते हुए स्वरूपनगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु कराने के प्रयास में जुट गई।

दोबारा शुरू हुई बारिश ने बिगाड़े हालात, वाहनों की रफ्तार थमी

अभी पुलिस जाम पूरी तरह खुलवा भी नहीं पाई थी कि अचानक दोबारा शुरू हुई तेज बारिश ने स्थिति को और विकट बना दिया। पानी से बचने के लिए दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों ने जहां जगह मिली, वहीं गाड़ियां खड़ी कर दीं। इससे सड़कों पर अव्यवस्था और अधिक बढ़ गई तथा वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई। देर शाम तक लोग भीषण जाम और झमाझम बारिश की दोहरी मार झेलने को मजबूर रहे।

विज्ञापन

अफीम कोठी और जरीब चौकी समेत पूरे शहर में रेंगते रहे वाहन

हैलट और मोतीझील मार्ग के अलावा शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर भी ट्रैफिक सिस्टम पूरी तरह लाचार नजर आया। अफीम कोठी, जरीब चौकी, टाटमिल, गोल चौराहा, रावतपुर और पी रोड जैसे व्यस्ततम इलाकों में भी घंटों तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें