फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: व्यापारियों का जीएसटी छूट लाभ आग्रह अभियान, नई और पुरानी रेट लिस्ट लगाने का भी आह्वान

Thu, 25 Sep 2025 03:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जिला अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह ने कहा कि व्यापारी पूरी तरह से सरकार की फैसले के साथ खड़ा है और हम सब व्यापार मंडल के पदाधिकारी मिलकर व्यापारियों से टैक्स छूट का लाभ आम ग्राहक को देने का आग्रह कर रहे है और त्योहारों में आम ग्राहकों को इसका निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
व्यापारियों का जीएसटी छूट लाभ आग्रह अभियान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिला अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह, दक्षिण अध्यक्ष कमल त्रिपाठी, दक्षिण वरिष्ठ महामंत्री के के गुप्ता, प्रदेश युवा संगठन महामंत्री विनायक पोद्दार, दक्षिण वाइस चेयरमैन नीरज शुक्ला, दक्षिण महामंत्री पवन गौड़ के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने किदवई नगर बाजार से जीएसटी की घटी दरों के छूट का लाभ ग्राहको को देने के लिए आग्रह अभियान की शुभारंभ किया और ये प्रदेश स्तरीय अभियान महानगर की अन्य बाजारों में भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

पुरानी व जीएसटी की घटी दरों की नई रेट लिस्ट लगी पकज मेडिकल स्टोर से अभियान की शुरुआत करते हुए किदवई नगर बाजार मे व्यापारियों से पुरानी व घटे टैक्स की नई रेट लिस्ट लगाने का भी आवाहन किया गया। बताया गया कि ज़ीरो टैक्स होने वाली वस्तुओं के व्यापारियों को उनकी आईटीसी की धनराशि दिलाने की मांग को लेकर एक पत्र जीएसटी काउंसिल को भेजा जाएगा। किदवई नगर में पंकज मेडिकल स्टोर से शुरू कर कई दुकानों में जाकर व्यापारियों से आग्रह किया कि जीएसटी टैक्स छूट का लाभ ग्राहकों को दें।

दुकान के बाहर नई रेट लिस्ट लगाने का अनुरोध
अपनी दुकान में के बाहर पुरानी दरों की व टैक्स छूट के लाभ के बाद की नई लिस्ट लगाए। आग्रह अभियान के दौरान भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि कानपुर सहित पूरे प्रदेश मे व्यापारियों से 22 सितंबर के बाद टैक्स की दरो मे में कमी की छूट का लाभ ग्राहकों को देने के लिए व्यापारियों से आग्रह अभियान चला रहे है और व्यापारियों से आग्रह के साथ अपील कर रहे हैं कि वह ग्राहकों को टैक्स छूट का लाभ दें और पुरानी व 22 सितंबर के बाद की टैक्स छूट से घटी कीमतों की नई रेट लिस्ट भी अपनी दुकान के बाहर लगाए, जिससे ग्राहकों को टैक्स छूट का लाभ दिखाई दें।

आगे भी जारी रहेगा अभियान
यह भी कहा कि बाजारों में स्टेट जीएसटी के अधिकारी बाज़ारो मे दुकानों की टैक्स छूट की जांच करने न आए, क्योंकि स्टेट जीएसटी के अधिकारियों के आने से बाजार में डर का माहौल बनता है। इस वजह से व्यापार प्रभावित होता है और उत्पीड़न की भी संभावना रहती है। इसलिए उनका आना उचित नहीं है। व्यापारियों से टैक्स छूट का लाभ ग्राहकों को देने का आग्रह अभियान जारी रहेगा। ये जीएसटी छूट लाभ आग्रह अभियान पूरे प्रदेश मे चलाया जाएगा।

आम ग्राहक को लाभ देने का आग्रह
कहा कि जीरो टैक्स होने वाली वस्तुओ के व्यापारियों को उनका आईटीसी की धनराशि दिलाने की मांग को लेकर एक पत्र जीएसटी काउंसिल को कल भेजेंगे। जिला अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह ने कहा कि व्यापारी पूरी तरह से सरकार की फैसले के साथ खड़ा है और हम सब व्यापार मंडल के पदाधिकारी मिलकर व्यापारियों से टैक्स छूट का लाभ आम ग्राहक को देने का आग्रह कर रहे है और त्योहारों में आम ग्राहकों को इसका निश्चित रूप से लाभ मिलेगा और इस अभियान को पूरे कानपुर महानगर की बाजारों में आगे भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विभिन्न बाजारों में चलाया जाएगा अभियान
यह भी कहा कि इस अभियान को अगले एक सप्ताह तक कानपुर की विभिन्न बाजारों में चलाया जाएगा। आग्रह अभियान मे संगठन के दक्षिण अध्यक्ष कमल त्रिपाठी, दक्षिण वरिष्ठ महामंत्री केके गुप्ता, प्रदेश युवा संगठन महामंत्री विनायक पोद्दार,दक्षिण वाइस चेयरमैन नीरज शुक्ला, दक्षिण महामंत्री पवन गौड़ ने कहा कि हम सब व्यापारी टैक्स छूट का लाभ निश्चित रूप से आम ग्राहक तक पहुंचाने का काम करेंगे, लेकिन इसके नाम पर स्टेट जीएसटी के अधिकारियों द्वारा कोई उत्पीड़न न हो और न ही वो बाजारों में आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें