फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जीएसटी से गाड़ी छुड़वाने के नाम पर व्यापारी से सात लाख की ठगी

Thu, 17 Oct 2024 11:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: व्यापारी से सात लाख की ठगी का मामला सामने आया है। स्क्रैप व्यापारी ने दूसरे व्यापारी के खिलाफ चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी में एक स्क्रैप व्यापारी की गाड़ी जीएसटी अधिकारियों से छुड़ाने के नाम पर सात लाख की ठगी हो गई। आरोपी भी व्यापारी बताया जा रहा है। पीड़ित व्यापारी ने चकेरी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चकेरी के सावित्री नगर निवासी स्क्रैप व्यापारी नजरुल हसन रिजवी ने बताया कि बीते अप्रैल में जब वह बीमार थे, तभी उन्होंने सोनभद्र के राबर्टगंज निवासी दिनेश गुप्ता से मिक्स कबाड़ का एक ट्रक खरीदने की बात की थी, लेकिन बीमारी के चलते वह ई-बिल जनरेट नहीं करवा पा रहे थे।

विज्ञापन


इसी बीच कबाड़ का ही काम करने वाले दूसरे व्यापारी नौबस्ता निवासी संजीव दीक्षित ने उन्हें फोन कर कहा कि उनका माल अपनी फर्म के जरिए मंगवा सकता है। इस पर नजरूल ने हामी भर दी। आरोप है कि संजीव ने पूरे माल की कीमत से कम कीमत का फर्जी बिल तैयार कर माल मंगवाया। इसके चलते रास्ते में जीएसटी विभाग की टीम ने माल लदी गाड़ी को पकड़ ली।

इस पर आरोपी संजीव दीक्षित ने गाड़ी छुड़ाने के लिए जुर्माना भरने और अधिकारियों को घूस देने के नाम पर 10.50 लाख रुपये की मांग की। नजरुल ने बताया कि उन्होंने सात लाख की व्यवस्था कर संजीव को दिए। आरोप है कि कुछ दिन बाद उन्होंने संजीव से रकम वापस मांगी तो उसने धमकी दी। चकेरी थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें