फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर दौरा: हंसी-ठिठोली कर बोले राष्ट्रपति, खबरों में खूब छाई हो भाभी, नहीं मिल पाईं भतीजियां व दामाद

Sat, 26 Jun 2021 10:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने झींझक स्टेशन पर मिलने पर पहुंची भाभी विद्यावती से जमकर हंसी-ठिठोली की। कहा कि भाभी आजकल अखबारों और टीवी में हर जगह छाई हो।
विज्ञापन
राष्ट्रपति की कानपुर यात्रा: भाभी विद्यावती और भतीजी अंजलि, हेमलता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की भाभी विद्यावती की दो बेटियां और छोटी भतीजी का पति उनसे नहीं मिल पाए। ये सभी स्टेशन पर पहुंचे थे, लेकिन विशिष्ट आगंतुक सूची में नाम न होने से सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें प्लेटफार्म पर जाने से रोक दिया। राष्ट्रपति से मिलने वालों के नाम विशिष्ट सूची में शामिल किए गए थे। इसमें भाभी विद्यावती व उनकी छोटी बेटी हेमलता का नाम शामिल था।
विज्ञापन


इधर मां और बहन के साथ अंजली व कमलेश व हेमलता के पति राजेश भी स्टेशन पर प्रवेश के लिए पहुंचे। सुरक्षा कर्मियों ने सूची से मिलान करने के बाद सिर्फ विद्यावती व हेमलता को प्लेटफार्म पर जाने दिया। इस पर तीनों मायूस हो गईं तो वहां मौजूद अफसरों ने उन्हें जनसामान्य के लिए स्टेशन के बाहर बने पंडाल में बैठाया। यहीं से इन्होंने राष्ट्रपति को संबोधन सुना। 
विज्ञापन

नहीं भूले स्टेशन के सामने वाली मिठाई की दुकान
संबोधन के दौरान राष्ट्रपति ने झींझक स्टेशन के ठीक सामने बेनी प्रसाद मिश्रा की मिठाई की दुकान का जिक्र किया। राष्ट्रपति ने कहा कि वह स्टेशन पर उतरकर मिठाई की दुकान से होकर जाते थे। शायद अब दुकान वहां पर न हो। वैसे बेनीप्रसाद मिश्र का करीब तीस 30 पहले निधन हो चुका है। उनके पुत्र श्यामप्रकाश मिश्रा अपने पुत्रों झल्लू और कल्लू के साथ अभी भी स्टेशन के सामने चाय-समोसे की दुकान चला रहे हैं।

हंसी-ठिठोली कर बोले राष्ट्रपति, खूब छाई हो भाभी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने झींझक स्टेशन पर मिलने पर पहुंची भाभी विद्यावती से जमकर हंसी-ठिठोली की। कहा कि भाभी आजकल अखबारों और टीवी में हर जगह छाई हो। यह सुन भाभी विद्यावती और अन्य करीबियों ने जमकर ठहाके लगाए। राष्ट्रपति से मिलने के लिए भाभी विद्यावती, भतीजी हेमलता और अन्य परिवारीजन करीब आधे घंटे पहले ही झींझक रेलवे स्टेशन पहुंच गए।

वह देवर के लिए घर में बनाए पेड़े भी लाई थीं। हालांकि, सुरक्षा कारणों से वह राष्ट्रपति को पेड़े नहीं दे पाईं। प्लेटफार्म पर मौजूद व्यापारी नेता श्याममोहन दुबे, अनमोल गुप्ता आदि ने बताया कि प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन रुकते ही सभी लोग अभिवादन के लिए पहुंच गए थे। राष्ट्रपति के ट्रेन से उतरते ही विद्यावती उनसे मिलने के लिए जैसे ही आगे बढ़ीं, तभी उन्होंने कहा कि भाभी कोविड गाइडलाइन का पालन करो। इसके बाद अखबारों में छाये रहने की बात कहकर ठिठोली की। भाभी भी उनके परिहास से ठहाके लगाकर हंस पड़ीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें