कानपुर में केस्को की ओर से एबी केबल डालने, सर्किट लगाने, 11केवी पैनल जोड़ने आदि कार्यों के कराने के चलते शुक्रवार को शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मोहन गेस्ट हाउस, गौतम विहार, कृष्णा बैंक्वेट, न्यू बारासिरोही रोड और आसपास के क्षेत्र में सुबह साढ़े दस से लेकर शाम चार बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
गुंजन विहार, बंबा रोड क्षेत्र में सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक, बजारिया चौक, चुन्नीगंज, कर्नलगंज, सीसामऊ, लकड़मंडी में सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक, राजेंद्रनगर और अर्रा में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक, ओल्ड गुजैनी-1, कस्टम कॉलोनी, न्यू गुजैनी-1, अशोक कालिया, बर्रा गांव में सुबह साढ़े 10 से लेकर साढ़े 11 बजे तक, रविदासपुरम में सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक, गंगागंज में सुबह दस बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।