फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव का बढ़ा समय, अब 19 को डीएवी में पड़ेंगे वोट

Sun, 03 Aug 2025 12:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुलिस फोर्स व कॉलेज न मिलने से लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव में मतदान की तारीख बदलनी पड़ी।
विज्ञापन
लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव में मतदान के लिए 19 अगस्त की तारीख घोषित कर दी गई है। पूर्व घोषित 11 अगस्त की तारीख पर पुलिस फोर्स व कॉलेज की व्यवस्था न हो पाने के कारण तारीख में बदलाव किया गया है। अब 19 अगस्त को 7765 मतदाता डीएवी कॉलेज में मतदान कर 74 प्रत्याशियों में से 20 सदस्यीय कार्यकारिणी चुनेंगे।

विज्ञापन


एल्डर्स कमेटी चेयरमैन को अपर पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार पांडे की ओर से पत्र भेजकर कहा गया कि आगामी त्योहारों और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 11 अगस्त को मतदान के लिए फोर्स उपलब्ध नहीं कराई जा सकती इसलिए 19 अगस्त की तारीख तय कर लें। वहीं डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति की सचिव कुमकुम स्वरूप की ओर से भी पत्र जारी कर 11 अगस्त को कॉलेज में कई शिक्षणेत्तर कार्य होने की बात कहते हुए 19 अगस्त को मतदान के लिए कॉलेज दिए जाने की बात कही गई। दोनों पत्रों पर विचार-विमर्श किया गया और फिर मतदान के लिए 19 अगस्त की तारीख तय कर दी गई। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि 19 को डीएवी डिग्री कॉलेज में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें