कानपुर चिड़ियाघर में बाघों का कुनबा बढ़ गया है। इटावा लायन सफारी से रविवार को बाघिन पुष्पा के आने से इनकी संख्या नौ हो गई है। बाघिन को अस्पताल परिसर में 10 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। इसके बाद बाड़े में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. अनुराग मिश्रा ने बताया कि वन विभाग की टीम ने मार्च 2022 में एटा में रेस्क्यू के दौरान मादा बाघिन को पकड़ा था। उसे इटावा के लायन सफारी में रखा गया था। शनिवार देर रात बाघिन पिंजड़े में आ गई थी। बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए चिड़ियाघर लाया गया है। चिड़ियाघर में चार नर और चार मादा थे। अब एक मादा और बढ़ गई।