सुरक्षा के लिए 1500 मीटर लंबी बैरिकेडिंग कराई
- फोटो : amar ujala
शुक्लागंज में छठ पर्व को लेकर नगर पालिका गंगाघाट ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार को गंगा नदी में बैरिकेडिंग की लंबाई 800 मीटर से बढ़ाकर 1500 मीटर की गई। कोतवाली पुलिस ने रिजर्व पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल मांगा है, जिसमें डेढ़ सेक्शन पीएसी भी मांगी गई है। घाट मार्गों पर जाम न लगे और अतिक्रमण न हो।
इसके लिए मिश्रा कॉलोनी छोर से सिर्फ दो पहिया वाहन ही जा सकेंगे। बालू घाट, आनंद घाट, मुक्ता घाट, पक्का, शिव बाबा घाट, नमामि गंगे घाट तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे घाट के पाट पर नगर पालिका ईओ राजेश कुमार के निर्देश पर नदी की गहराई वाले भाग में बैरिकेडिंग कराई गई है। ताकि लोग सुरक्षा घेेरे में गंगा स्नान के दौरान रहे। इसके अलावा समतलीकरण का कार्य शुक्रवार को जेसीबी से कराया गया।