फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घाटमपुर उप डाकघर घोटाला, 12 और लोगों की कमाई डूबी, किसी के खाते से निकले छह लाख...किसी की FD निकली फर्जी

Sat, 14 Nov 2026 08:43 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर उप डाकघर घोटाले में शुक्रवार को खाता चेक कराने पहुंचे 50-60 लोगों में से 12 और ग्राहकों की जमा पूंजी डूबने का खुलासा हुआ है। इसमें किसी के छह लाख रुपये गायब हैं, तो किसी की 25 लाख की एफडी फर्जी निकली है। मामले में विधायक सरोज कुरील ने मौके पर पहुंचकर डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन
उप डाकघर घोटााले के पीड़ित और आरोपी शैलेंद्र पांडे़य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर उप डाकघर में करोड़ों रुपये का घोटाले पता चलने के बाद अब खाता चेक कराने वालों की भीड़ उमड़ रही है। इसमें नए मामले भी सामने आ रहे हैं। किसी की एफडी की पूरी रकम डूब गई तो किसी के खाते से 56 हजार तो किसी के छह लाख रुपये निकल गए। इस तरह घोटाले का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वहीं, जिसका खाता सही निकल रहा वह खुशी-खुशी घर जा रहा है। इसी तरह, शुक्रवार को 50-60 लोग खाता चेक कराने पहुंचे। इसमें करीब 12 खाता धारकों को पता चला कि उनकी जमा पूंजी लुट चुकी है। उनकी पासबुक विभाग ने फर्जी बता दी। वहीं, कई खाता धारक ऐसे भी निकले जिनका खाता तो सही है, लेकिन रकम निकल चुकी है।

विज्ञापन

भदरस के बलराम यादव ने बताया कि उन्होंने और उनके भाई राजेश ने दूध बेचकर 75-75 हजार रुपये की एफडी कराई थी। कैश भी काउंटर में जमा किया था। अब कहा जा रहा है कि दोनों एफडी फर्जी हैं। इसी तरह, राम सजीवन ने बताया कि खाता चेक कराया तो सही निकला है लेकिन करीब 56 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। कस्बे के रितेश ने बताया कि उनके व मां के खाते से छह लाख रुपये निकल गए हैं। उनके पिता बद्री प्रसाद ने 25 लाख की एफडी कराई थी। अब उसको फर्जी बताया जा रहा है। भदरस के ही महेश पाल, ओम प्रकाश समेत कई खाता धारकों ने भी जांच कराई।

Trending Videos





भदरस गांव का शैलेंद्र पांडेय और सबसे ज्यादा शिकार भी यहीं के

घाटमपुर उप डाकघर में सबसे ज्यादा पीड़ित भदरस गांव के हैं। शैलेंद्र पांडेय भी भदरस गांव का ही रहने वाला है। उसका एक बेटा विवेक पांडेय प्राइवेट बैंक में काम करता है। तीन बेटियों में एक अनुष्का पांडेय के नाम डाकघर की एजेंसी है। उसी के जरिये शैलेंद्र डाकघर में अपनी पैठ बनाए हुए था। हालांकि, तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। गांव का होने के चलते ग्रामीण उसके विश्वास में आकर रुपये जमा करते रहे लेकिन वह कर्मचारियों के साथ मिलकर खेल करता रहा। भदरस गांव के प्रधान जय नारायण ने बताया कि गांव के करीब 20 लोगों को शिकार बनाया गया है। सभी के करीब डेढ़ करोड़ रुपये फंस गए हैं।

घाटमपुर स्थित उप डाकघर के बाहर खाताधारकों की लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विधायक ने डाकघर पहुंचकर की पूछताछ
घाटमपुर विधायक सरोज कुरील शुक्रवार को उप डाकघर पहुंचीं। उन्होंने डाक अधिकारियों से नाराजगी जाहिर करते हुए पूरे मामले की शिकायत मोबाइल पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर से की। साथ ही डाक विभाग के बजाय दूसरे अधिकारियों से जांच कराने की मांग की। डीएम ने पीड़ित पांच खाता धारकों को सोमवार को बुलाया है। वहीं, विधायक ने पीड़ितों से एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर देने को भी कहा है। विधायक ने बताया कि एसीपी से बात हो गई है। सभी की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने मोबाइल पर ही मंडल अधीक्षक रवि कुमार को आड़े हाथों लिया। कहा कि इतना बड़ा घोटाला हुआ है और मौके पर पीड़ितों की शिकायत सुनने के लिए कोई भी अधिकारी नहीं है।

खाताधारक खड़े कर रहे सवाल
घाटमपुर उप डाकघर में एजेंट और कर्मचारियों की मिलीभगत से ग्राहकों को करोड़ों का चूना लगाने के मामले में शिकायत के बाद डाक विभाग ने उपडाकपाल राकेश मिश्रा और क्लर्क शिवम सचान को निलंबित कर दिया था। साथ ही तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। अब ग्राहकाें ने सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि जब विभाग अपना पल्ला झाड़ रहा है तो दो कर्मचारियों को निलंबित क्यों कर दिया। इससे सीधा साबित होता है कि कर्मचारियों की मदद से पूरा फर्जीवाड़ा किया गया। अब विभाग के अधिकारी ग्राहकों से एफआईआर दर्ज कराने के लिए कह रहे हैं। विभाग को खुद ही एफआईआर दर्ज करानी चाहिए।

खाता चेक कराने के लिए डाकघर में उमड़ी बेबस भीड़ - फोटो : amar ujala
शैलेंद्र जब एजेंट नहीं तो उप डाकघर में काम कैसे कर रहा था
लोगों ने कहा कि जब शैलेंद्र पांडेय न एजेंट था और न कर्मचारी तो वह डाकघर में काम कैसे करता था। आखिर जब कैश काउंटर में रकम जमा की गई है तो बिना डाक कर्मियों की मिलीभगत के फर्जीवाड़ा कैसे हो सकता है। जब कैश काउंटर में रुपये जमा किए। वहीं से मुहर लगकर पासबुक मिली तो अब फर्जी कैसे हो गई। शैलेंद्र पांडेय उन्हीं कर्मियों के साथ पिछले 25 साल से काम कर रहा था। सारा खेल डाक कर्मियों की मिलीभगत से खेला गया है। अब जब पोल खुली है तो डाक विभाग के अधिकारी केवल शैलेंद्र पांडेय को बाहरी बताकर ठीकरा उसके सिर फोड़ रहे हैं जबकि भुगतान होने पर अधिकारी के सत्यापन के बाद ही धन निकलता है।
विज्ञापन

ऐसे खुला था पूरा मामला
मूलरूप से घाटमपुर निवासी और वर्तमान में शहर में रहने वाली आकांक्षा चौरसिया के पिता जितेंद्र चौरसिया ने वर्ष 2007 में एजेंट शैलेंद्र पांडेय के माध्यम से डाकघर में खाता खुलवाया था। वर्ष 2012 में उनके पिता की मृत्यु के बाद एजेंट ने खाता मां के नाम स्थानांतरित कराने की बात कही। वर्ष 2024 में मां की मृत्यु के बाद आकांक्षा ने जमा रकम निकालने के लिए एजेंट से संपर्क किया लेकिन वह टालमटोल करता रहा। कुछ दिन पहले पासबुक लेकर डाकघर पहुंचने पर पता चला कि माता-पिता के नाम कोई खाता ही नहीं है। इसके बाद उन्होंने प्रधान डाकघर में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। डाक निदेशक अनुसुइया प्रसाद के मुताबिक मामले की जांच चल रही है। पासबुक जारी होने और उस पर मुहर लगने की भी जांच हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें