फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चिड़ियाघर में आपस में लड़े लकड़बग्घे, एक की माैत, शव को खींचकर बाड़े से बाहर निकाला

Mon, 09 Jun 2025 09:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चिड़ियाघर में लकड़बग्घे आपस में लड़ गए। जिसमें से एक की मौत हो गई। लड़कबग्घे ने मांस नोचकर खाया। मृत लड़कबग्घे के शरीर से खाल गायब मिली।
विज्ञापन
कानपुर चिड़ियाघर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का संक्रमण थम गया है, लेकिन वन्यजीव हिंसक हो रहे हैं। सोमवार को ऐसा नजारा चिड़ियाघर में देखने को मिला। आपस में लड़ने से एक लकड़बग्घे की मौत हो गई। सुबह अधिकारियों को इसकी जानकारी हो सकी। हालांकि बर्ड फ्लू संक्रमण के चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। शव को इलेक्टि्रक शवदाह गृह में जला दिया गया है।

विज्ञापन


बर्ड फ्लू संक्रमण के चलते बीते 25 दिन से चिड़ियाघर बंद है। यहां सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सारस बाड़े के बगल में लकड़बग्घा बाड़ा बना है। इसमे नर और मादा चार लकड़बग्घे रखे गए थे। सोमवार सुबह कीपर सफाई करने पहुंचा तो एक लकड़बग्घे का शव बाड़े के बाहर परिसर में पड़ा मिला। कीपर ने इसकी जानकारी अफसरों को दी। मृत लकड़बग्घे के शरीर के ऊपर की खाल गायब थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि एक दो दिन पहले यह आपस में लड़े हैं।

विज्ञापन

जू निदेशक श्रद्धा यादव - फोटो : अमर उजाला
मौत के बाद मांस को खाया गया और शव को खींचकर बाड़े के बाहर डाल दिया गया। संक्रमण के चलते लकड़बग्घे के शव का सैंपल लेकर जांच के लिए बरेली भेजा गया है, जिससे उसकी मौत की स्थिति का पता चल सके।

आपस में लड़ने से एक लकड़बग्घे की मौत हुई है। संक्रमण को देखते हुए उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। शव का सैंपल लेकर जांच के लिए बरेली भेज दिया गया है। - श्रद्धा यादव, चिड़ियाघर निदेशक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें