फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तंगी, नशेबाजी और पत्नी की बेरुखी में तीन युवकों ने दी जान, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं घटनाएं

Wed, 24 Sep 2025 09:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में तीन युवकों ने मौत को गले लगा लिया। घटना बिठूर, नौबस्ता व चकेरी थाना क्षेत्र में हुई। 
विज्ञापन
मुकेश निषाद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिठूर, नौबस्ता और चकेरी इलाके में मंगलवार को तीन युवकों ने मानसिक तनाव में आकर फंदा लगाकर जान दे दी। चकेरी में आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी रही। नौबस्ता में पत्नी की बेरुखी और बिठूर में नशेबाजी की लत आत्महत्या की वजह बनी।

विज्ञापन


मूलरूप से फतेहपुर के ललौली महना गांव निवासी मजदूर राजू सिंह (38) चकेरी के सैनिकनगर में किराये पर रहते थे। परिजनों के अनुसार कई दिनों से काम न मिलने से परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। मंगलवार रात परिवार छत पर सो रहा था। राजू ने नीचे कमरे में पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी।

नौबस्ता के सिमरा गांव निवासी रमेश यादव (28) का बेटा शैलेंद्र कार चालक था। डेढ़ साल पहले उसकी शादी सचेंडी के सुजानपुर निवासी नीतू संग हुई थी। रमेश के अनुसार शादी के कुछ माह बाद ही बहू घर छोड़कर मायके चली गई थी। इसके बाद से वह बेटे से फोन पर बात भी नहीं कर रही थी। इसी तनाव में बेटे ने मंगलवार देर रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं बिठूर के रमेल नगर बाकरगंज निवासी मुकेश कुमार निषाद (32) मजदूर था। नशे की लत के चलते पत्नी पत्नी सियादुलारी से आए दिन विवाद होता था। मंगलवार सुबह नशे में घर पहुंचा। पत्नी के टोकने पर विवाद के बाद उसने बिजली के तार से फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें