फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बीजेपी नेता से मारपीट करने वाले इंडी गठबंधन के तीन कार्यकर्ता भेजे गए जेल

Wed, 15 May 2024 12:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में बीजेपी नेता से मारपीट करने वाले इंडी गठबंधन के तीन कार्यकर्ताओं को बर्रा पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या के प्रयास और एससीएसटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज की थी। बर्रा के आरएस एजुकेशन सेंटर के पास मतदान खत्म होने के बाद गठबंधन के कार्यकर्ताओं गुड्डू यादव ने अपने साथियों संजीव मिश्रा, विनोद यादव, सुशील यादव, बबलू यादव, अमन यादव व अमित यादव संग मिलकर बीजेपी के मंडल अध्यक्ष संजय पासवान की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन


बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जब इसका विरोध किया तो हमलावरों ने उनपर पथराव कर दिया था। पथराव में मंडल अध्यक्ष के बेटे मयंक, कार्यकर्ता संजय सिंह, सुधीर यादव समेत आधा दर्जन लोगों को चोटें आई थीं। आरोप था कि आरोपी बीजेपी के वरिष्ठ नेता का नाम लेकर गाली गलौज कर रहे थे। विरोध पर उन्होंने उनपर जानलेवा हमला करते हुए जातिसूचक गाली गलौज की थी। मारपीट से नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बर्रा थाने में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया था। पुलिस ने मामले में बीजेपी नेता की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर देर रात गुड्डू यादव व उसके दो साथियों अमन और अमित यादव को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें