एक साथी फरार, तलाश में जुटी टीमें
ट्रक चालक से शिनाख्त कराई, तो आरोपी वही लुटेरे निकले। पकड़े गए आरोपियों की पहचान महाराजपुर थाना क्षेत्र रहनस गांव निवासी सत्यम शुक्ला, प्रियांशु शुक्ला और अरिमर्दन सिंह के रूप में हुई। आरोपियों के पास से दो बाइक और लूट के 12,400 नकद बरामद हुए है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह देर रात हाईवे पर वारदात को अंजाम देते है और मौके से भाग निकलते है। आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज है। पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि तीन लुटेरे पकड़े गए है,जबकि उनका एक साथी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।