पंकज मिश्रा और रागिनी मिश्रा, पूनम मिश्रा
- फोटो : amar ujala
नेपाल में जलप्रलय के बाद मूल रूप से श्यामनगर निवासी और अमेरिकी नागरिक पंकज मिश्रा, उनकी पत्नी रागिनी मिश्रा और उनके छोटे भाई की पत्नी पूनम मिश्रा तिब्बत बॉर्डर से लापता हैं। तीनों अमेरिका के न्यूजर्सी में रहते हैं और 25 अगस्त की शाम आखिरी बार परिजनों के संपर्क में आए थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।
परिजनों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से नेपाल व तिब्बत सरकार से संपर्क कर तीनों की जानकारी जुटाने की अपील की है। पीरोड सीसामऊ निवासी रागिनी के भाई और ट्रैवल्स एजेंसी संचालक पंकज द्विवेदी ने बताया कि उनके बहनोई पंकज मिश्रा अमेरिका की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में शीर्ष पद पर कार्यरत हैं। तीनों 18 अगस्त को अमेरिका से काठमांडू पहुंचे थे।