फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तीन अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरों से 13 वाहन बरामद

Sun, 16 Nov 2025 10:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जेसीपी क्राइम ने बताया कि फजलगंज, रेलबाजार, गोविंदनगर में कार्रवाई हुई। कानपुर में घूमकर वाहनों को चुराते थे और नेपाल में ले जाकर बेच देते थे।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच और पुलिस के हिरासत में वाहन चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घूम-घूमकर वाहनों को चुराकर नेपाल में बेचने वाले तीन अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश किया। क्राइम ब्रांच ने सर्विलांस टीम की मदद से रेलबाजार, गोविंदनगर, फजलगंज थाना क्षेत्र से 11 चोरों को चोरी के 13 वाहनों समेत गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जेसीपी अपराध एवं मुख्यालय विनोद कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि शहर में वाहन चोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम की मदद से रेल बाजार से तीन वाहन चोर जाजमऊ पुरानी चुंगी तेल मिल चौराहा निवासी 29 वर्षीय सैय्यद फैजल, नवाबगंज के पहलवान पुरवा निवासी 23 वर्षीय मुरली निषाद, रेलबाजार के मैफदनगर गोरा कब्रिस्तान निवासी 20 वर्षीय फैसल को गिरफ्तार किया।

फजलगंज से दो वाहन चोर चकेरी मंगलाविहार निवासी 21 वर्षीय रेहान खान, उन्नाव के अटलविहारी नगर निवासी 22 वर्षीय काजी फैज को हाल पता निरालानगर को गिरफ्तार किया गया। वहीं, गोविंदनगर से छह वाहन चोर बर्रा निवासी 20 वर्षीय जगजोत सिंह, 27 वर्षीय शिवम शास्त्री, 18 वर्षीय आर्यन निषाद, गोविंदनगर कच्ची बस्ती निवासी 18 वर्षीय जीतू, गुजैनी मेहरबान सिंह का पुरवा निवासी 18 वर्षीय हर्षित सैनी, जिला अंबेडकरनगर के थाना महरुआ के ग्राम हैडी पकड़िया निवासी 42 वर्षीय अबरार अंसारी को गिरफ्तार किया। वर्तमान में जूही के परमपुरवा में रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद हुई बाइकें - फोटो : अमर उजाला
यह हुई बरामदगी
पुलिस के अनुसार शातिरों के पास से आठ बाइकें, दो बुलेट, तीन स्कूटी के अलावा दो पहिया वाहनों का लॉक तोड़ने के लिए टी हैंडल एनएलकी और पुरानी चाबियां बरामद हुई हैं। गिरोह चोरी के वाहनों को बहराइच के रास्ते नेपाल ले जाकर बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया वहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

नाबालिग की सीढ़ी पार कर अपराध का पाठ
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए 11 आरोपियों की उम्र 18 से 42 तक की है। उनमें से ज्यादा 18 से 23 के बीच की उम्र के हैं। तीन युवक जवानी की दहलीज पर कदम रखते ही महंगे शौक पूरे करने के लिए अपराध करने लगे। आरोपियों के अन्य सदस्यों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें