कानपुर में 15 साल पुराने मामले की विवेचना शुरू होने के बाद से कर्मचारी नेता भूपेश अवस्थी और उसका बेटा रोहित फरार हैं। जूही थाने में दर्ज डकैती, रंगदारी और मारपीट इस मामले में पिता-पुत्र दोनों के खिलाफ कोर्ट गैरजमानती वारंट जारी कर चुकी है। ऐसे में शनिवार को देर शाम डीसीपी साउथ ने जूही व किदवईनगर थाने की फोर्स संग निरालानगर स्थित उनके घर पर दबिश दी। हालांकि, दोनों घर पर नहीं मिले।
बीते दिनों कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद भूपेश अवस्थी ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दी थी लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। रोहित की अग्रिम जमानत की अर्जी कोर्ट में लगी है। इस पर भी कोई फैसला नहीं आ सका है। बता दें कि साकेतनगर निवासी होटल कारोबारी महिला ने 31 जनवरी 2011 को जूही लाल काॅलोनी निवासी अजय निगम के खिलाफ डकैती, रंगदारी और मारपीट समेत अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।