फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अजय राय बोले- मतभेद पैदा करने वाले बयान ठीक नहीं

Wed, 05 Mar 2025 09:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

एक शादी समारोह में आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अबू आजमी के बयान को गलत बताया। कहा कि मतभेद पैदा करने वाले बयान ठीक नहीं हैं।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह देश राम, रहीम, भगवान श्रीकृष्ण समेत सभी का है। ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, जिससे मतभेद पैदा हों और भाईचारे में कमी आए। यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सपा नेता अबू आजमी के बयान पर कही। वह शहर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुजफ्फरनगर का नाम बदलने के सरकार के फैसले पर कहा कि नाम बदल देने से विकास तो हो नहीं जाएगा। वहां रोजगार लाइए। वहां के लोगों को काम दीजिए। सवाल किया कि जिन जिलों के नाम बदल दिए गए, वहां पर कितने कारखाने लग गए। मथुरा में मुसलमानों पर रोक लगाने के सवाल पर कहा कि इस देश के निर्माण में सभी का योगदान है। देश में सभी ने कुर्बानी दी है सभी का इस मिट्टी में खून है। जबसे भाजपा सत्ता में आई है, तब से इस तरह की राजनीति होने लगी है। महाकुंभ के गंगाजल हर घर वितरित करने की पहल के सवाल पर कहा कि महाकुंभ के गंगाजल को तत्काल नागपुर भिजवाइए और मोहन भागवत के ऊपर छिड़कवाइए।

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष अजय राय महेवा ब्लॉक के ग्राम राहतपुर में कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के आवास पर पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचकर उनके चाचा मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष का राहतपुर गांव से इटावा जाते समय पूर्व जिला कांग्रेस महासचिव सतीश नागर की अगुवाई में तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, प्रांतीय नेता आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, प्रशांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें