फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मदद की आड़ में एटीएम कार्ड बदलकर ठगने वाला अन्तर्राज्यीय गैंग दबोचा, तीन गिरफ्तार

Thu, 13 Oct 2022 03:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महिलाओं, वृद्ध व्यक्ति व वे लोग जो एटीएम के इस्तेमाल में अंजान थे उनकी मदद के बहाने एटीएम बूथ में दाखिल होकर उनका पिन देखकर और फिर धोखे से उनका एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गैंग का कमिश्नरेट पुलिस ने राजफास किया है। दबोचे गैंग के सभी सदस्य बिहार राज्य के रहने वाले हैं और प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में ठगी की वारदात करते थे।

विज्ञापन


इस अन्तर्राज्यीय गैंग के दबोचे गये तीन सदस्यों के पास से 102 एटीएम कार्ड, नकदी व 2 बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ कर अग्रिम विधिक कारवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में यशवंत सिंह, सचिन साहनी उर्फ सन्तोष और धनराज कुमार चौधरी शामिल हैं।

सीसीटीवी वीडियो भी आया सामने
दबोचे गए आरोपियों द्वारा वारदात को अंजाम देने का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक वृद्ध व्यक्ति पैसे निकालने के लिए एटीएम बूथ में गया। तभी पीछे से शातिर अभियुक्त आया और पिन डालते हुए वृद्ध् को देख लिया। इसी बीच शातिर ने अपने पास पहले से लिये हुए कार्ड को लगा दिया और वृद्ध का कार्ड अपने पास रख लिया। इस सारे घटनाक्रम को वृद्ध समझ ही नहीं पाया। लेकिन पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉड हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें