फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्रतिबंधित मांस तस्करी के आरोप में तीन आरोपी जेल भेजे गए, कार्रवाई को लेकर जूही थाने में हुआ था हंगामा

Wed, 30 Sep 2026 08:28 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जूही में प्रतिबंधित मांस ले जाने के आरोप में बाइक सवार दो युवकों बेकनगंज के हीरामनपुरवा निवासी अरबाज कुरैशी, बजरिया नाला रोड खलवा निवासी मो. तौहीद उर्फ अमन और उनके साथी मछरिया के कलीम को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता विशाल बजरंगी की तहरीर पर पुलिस ने गो हत्या निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन


विशाल बजरंगी के मुताबिक प्रतिबंधित मांस की तस्करी की सूचना पर मंगलवार शाम जूही-बारादेवी सड़क पर बाइक सवार दो युवकों को रोका गया। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे मछरिया में कलीम से प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे थे। इसपर दोनों को पुलिस के हवाले किया गया। वहीं, कलीम को पकड़ने के लिए कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। जूही इंस्पेक्टर केके पटेल ने बताया कि बाइक सवार युवकों अरबाज, मो. तौहीद व कलीम को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। मांस का सैंपल जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें