फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: विकास कार्यों में बीस पड़ेगा ये 21, इस साल मेट्रो दौड़ाने, प्रदूषण पर लगाम लगाने को कसी कमर

Fri, 01 Jan 2021 06:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर मेट्रो का निर्माण कार्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना के कहर के उबर रहा शहर उम्मीद है कि 2021 में विकास कार्यों में बीस पड़ेगा। कोरोना की वजह से 2020 में प्रभावित हुए निर्माण कार्यों के साथ ही नए साल में प्रस्तावित और चल रहे विकास कार्यों को एक साल के अंदर पूरा करने का खाका मंडलायुक्त ने तैयार किया है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने गुरुवार को जिलाधिकारी आलोक तिवारी व संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ कैंप कार्यालय में बैठक की। उनका करीब 20 विकास कार्यों पर फोकस रहा। कहा कि सरकार, जनप्रतिनिधियों, कानपुर के लोगों के सहयोग से स्थानीय प्रशासन काम करेगा। साथ ही प्राथमिकता के आधार पर कामोें की निगरानी की जाएगी।

1- मेट्रो
नए वर्ष में आईआईटी से मोतीझील के बीच काम पूरा कराकर मेट्रो चलाने पर जोर होगा। मेट्रो के संचालन का ट्रायल नवंबर में किया जाना प्रस्तावित है। इसके बाद रेलवे बोर्ड इसका परीक्षण करेगा। बोर्ड की हरी झंडी मिलने के बाद मेट्रो जनता के लिए खोल दी जाएगी। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री करेेंगे।
विज्ञापन


2- प्रदूषण 
प्रदूषण को कम करने के लिए भी कई कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए अगले छह महीनों में 100 इलेक्ट्रिक बसों को सिटी बसों के रूप में उतारा जाएगा। इसी तरह बेहतर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) और प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए चार स्थानों पर उन्नत वायु गुणवत्ता वाले निगरानी स्टेशनों की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

कानपुर में प्रदूषण - फोटो : amar ujala
3- स्मार्ट सिटी में ई-चालान, सीसीटीवी मानीटरिंग प्रणाली
स्मार्ट सिटी योजना के तहत निर्माणाधीन विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए मंडलायुक्त ने विशेष रणनीति बनाई है। इसके तहत स्मार्ट रोड बनाने के साथ ही कामन कमांड सेंटर को पूरी तरह से संचालित करने की योजना है। जिससे ई-चालान किए जा सकें। 

4-गंगा बैराज क्षेत्र में कई बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत
गंगा बैराज क्षेत्र में कई बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी। इसमें बोट क्लब के बाकी कार्य को पूरा करना है। बोट क्लब में नाव की खरीद अभी की जानी है। जनवरी में प्रक्रिया शुरू होगी। इसी तरह 50 एकड़ जैव विविधता पार्क का काम शुरू करना है। पहले यह बॉटेनिकल गार्डेन केनाम से प्रस्तावित था। अब इसका नाम बदलकर जैव विविधता पार्क रखा गया है। इसके अलावा यहां के 25 एकड़ क्षेत्र में गंगा पार्क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। नमामि गंगे से जुड़े कार्य और गंगा रीवर फ्रंट का निर्माण भी शामिल है।

5-रिंग रोड परियोजना
लंबे समय से प्रस्तावित रिंग रोड के पहले चरण का निर्माण शुरू करने के लिए भी विशेष प्रयास करने की योजना है। इसके तहत यदि केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से तीन से छह महीने में अनुमोदन मिलता है तो बेहतर होगा।

अन्य प्रस्तावित विकास कार्य
- अटल घाट पर गंगा आरती को नियमित करना
- पालिका स्टेडियम में मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
- बिठूर पार्क में लाइट एंड साउंड शो
- शहर में नए प्रस्तावित फ्लाईओवर के लिए डीपीआर को अंतिम रूप देना 
- हेरिटेज गांधी भवन का नवीनीकरण और जीर्णोद्धार
- दक्षिण में प्रशासनिक ब्लॉक शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाना।
- शहर क्षेत्र के सभी पार्कों का बेहतर रखरखाव
- ग्रीनपार्क में आगंतुक गैलरी का निर्माण।
- बेहतर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और इंडस्ट्रियल वेस्ट का बेहतर निपटान कराना।
- बेहतर औद्योगिक विकास और संचालन के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में लंबित और चालू कामों को अंजाम देना।
- प्रस्तावित विशेष मेगा परियोजनाओं मेगा लेदर क्लस्टर, आउटर रिंग रोड, एयरपोर्ट न्यू टर्मिनल बिल्डिंग कार्यों को गति देना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें