फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: परचून की दुकान पर लगे सोलर पैनल को दिनदहाड़े खोल ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Mon, 25 Aug 2025 01:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

परचून की दुकान पर लगे सोलर पैनल के चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुए चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजपुर थाना क्षेत्र के छतमरा गांव में परचून की दुकान की छत पर लगे सोलर पैनल को दो चोरों द्वारा दिनदहाड़े चोरी कर लिया गया। सड़क पर मोटरसाइकिल से पैनल ले जाते हुए दोनों चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए। जिनकी पहचान गांव के ही सोनू पुत्र जयबीर तथा किराए में रहने वाले विजय के रूप में हुई है।

विज्ञापन


छतमरा में परचून की दुकान चलाने वाले वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि रविवार  दोपहर दुकान की छत पर पीछे के रास्ते से चढ़कर सोनू द्वारा एक बड़ा पैनल चोरी कर लिया गया। बगल में ही लगे दुकानदार कुलदीप के पैनल को भी सोनू द्वारा काटने का प्रयास किया गया लेकिन किसी के देख लेने पर वह एक पैनल लेकर अपने साथी विजय के साथ मोटरसाइकिल से भाग निकला। 

पीड़ित ने बताया कि सोनू और विजय दोनों ही शराब के आदी हैं। पूर्व में भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं और किसी के बोलने पर लड़ाई झगड़े में आमादा हो जाते हैं। ग्रामीणों द्वारा जब सोनू के पैनल काटने की बात बताई गई तो आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए जिस पर सोनू और विजय मोटरसाइकिल से पैनल ले जाते हुए देखे गए हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा द्वारा पीड़ित को लेकर महाराजपुर थाने में तहरीर दी गई है। व्यापारी नेता महेश वर्मा ने कहा कि दिनदहाड़े चोरी करना और फिर पकड़े जाने पर धमकी देना यह सरासर गुंडई है जिससे व्यापारियों में आक्रोश है। महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने कहा कि तहरीर मिली है कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें