फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दीनू का साथी अधिवक्ता अरिदमन सिंह नेपाल से गिरफ्तार, 50 हजार का घोषित था इनाम

Mon, 25 Aug 2025 01:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री अधिवक्ता अरिदमन सिंह को नेपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
अरिदमन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपी बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री अधिवक्ता अरिदमन सिंह को पुलिस ने सोमवार सुबह नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है। उसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित था। बर्रा छह हरी मस्जिद के पास रहने वाले कासिम रजा ने अरिदमन और उसके ससुर रामप्रताप समेत 14 लोगों पर आवास विकास की जमीन कब्जा कर बेचने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन्हीं आरोपियों में श्याम नगर निवासी अरिदमन सिंह, उसके ससुर बूढ़पुर मछरिया निवासी रामप्रताप सिंह और बेटे राहुल सिंह समेत किदवई नगर के नारायण भदौरिया, दीपक जादौन, कुली बाजार के श्रोत गुप्ता, नवाबगंज निवासी अनूप शुक्ला व दीनू उपाध्याय के भाई संजय उपाध्याय पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। यह रिपोर्ट 16 मई को नौबस्ता थाने में दर्ज हुई थी। 
विज्ञापन


इसके अलावा नवीन मार्केट में जूते की दुकान के मालिक ने अरिदमन सिंह, दीपक जादौन, गोपाल सिंह, नारायण भदौरिया, अनूप शुक्ला और विकास ठाकुर उर्फ विक्की ठाकुर के खिलाफ कोतवाली में रंगदारी मांगने, डकैती और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, बीते दिनों अरिदमन की ओर से हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी। इसमें कहा गया था कि 20 जून 2020 को पिंटू सेंगर की हत्या के बाद चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मुकदमे में पांच अभियुक्तों मो.आसिफ, तौसीफ, तनवीर, एहसान कुरैशी और मो.आमिर के खिलाफ चार्जशीट भेजी गई थी। सभी के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई भी शुरू हो गई है। फिर अरिदमन को किस आधार पर संदिग्ध माना जा रहा है। हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा व मदन पाल सिंह की दो सदस्यीय खंडपीठ ने उसकी याचिका पर सुनवाई करते हुए चार अगस्त तक अरिदमन की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। अरिदमन की गिरफ्तारी न होने और उसके आत्मसमर्पण न करने पर पिछले दिनों विवेचक की अर्जी पर सीजेएम कोर्ट से अरिदमन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें