फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Theft: पशुबाड़े का ताला काटकर चोरी; बकरा और बकरी ले उड़े चोर, संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 12 Apr 2026 11:52 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: साढ़ के कीसाखेड़ा गांव में चोरों ने किसान के पशुबाड़े की जंजीर काटकर बकरियां चोरी कर लीं। ताला लटका रहने के बावजूद हुई इस सफाई से चोरी ने पुलिस गश्त पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
विज्ञापन
पशुबाड़े का ताला काटकर चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के भीतरगांव में बेखौफ पशु चोरों ने सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। साढ़ थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव कीसाखेड़ा में चोरों ने किसान शिवकुमार कुशवाहा के पशुबाड़े में सेंधमारी की। चोरों ने ताला तोड़ने के बजाय सीधे लोहे की जंजीर ही काट दी, जिससे घर वालों को भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन

चोरी की यह वारदात रविवार तड़के की बताई जा रही है। किसान शिवकुमार ने रोज की तरह अपने पशुओं को बाड़े में बंद किया था। चोरों ने बाड़े के दरवाजे पर लगे ताले या कुंडे को हाथ तक नहीं लगाया। इसके बजाय उन्होंने दरवाजे पर लगी लोहे की मजबूत जंजीर को ही काट दिया।

विज्ञापन

http://



किसान ने थाने में मामले की तहरीर दी

ताला दरवाजे पर लटका रह गया और शातिर चोर चुपचाप दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि  क्षेत्र में पिछले कुछ समय से पशु चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसस पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित किसान ने साढ़ थाने में मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें