फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बंद घर में घुसे चोर, मकान मालिक अचानक लौटे तो पकड़ा, मारपीट हुई

Tue, 30 Dec 2025 07:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने माल पार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पनकी में बंद घर में दो चोर घुसे अचानक मकान मालिक लौट आए तो उनसे मारपीट की। मालिक ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरा शातिर पांच लाख से अधिक का माल लेकर रफूचक्कर हो गया। मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर शातिर को जेल भेजा गया है। पनकी स्वराज नगर निवासी दिलीप पाल निजी संस्थान में जॉब करते हैं। वो परिवार के साथ यहां रहते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर को मोहल्ले में एक कार्यक्रम में परिवार के साथ गए हुए थे। रात करीब 11 बजे अचानक घर वापस आ गए। घर का मुख्य गेट खुला होने पर अंदर जाकर देखा कि दो युवक अन्दर घुसे हुए हैं। उन्होंने विरोध किया तो शातिरों ने जान से मारने की धमकी दी। शातिर सामान लेकर निकल रहे थे। रोका तो मारपीट शुरू हो गई। एक युवक को दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। जबकि दूसरा साथी दो सोने की चेन, दो जोड़ी कान की बाली, मंगलसूत्र, चांदी के एक जोड़ी कड़े, तीन सोने की अंगूठी, बच्चों के तीन लॉकेट और 50 हजार रूपये नगद लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी मनोज अरोड़ा को मंगलवार को जेल भेज दिया। पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसका दूसरा साथी 15 दिन पहले ही जेल से आया है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें