डीएम के फेक एकाउंट का स्क्रीनशॉट
- फोटो : अमर उजाला
साइबर ठग अब अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए अफसरों को हथियार बना रहे हैं। अधिकारियों की फोटो डीपी पर लगाकर फेक वाट्सएप के जरिए धोखाधड़ी का प्रयास किया जा रहा है। डीएम का ही एक फेक व्हाट्सएप अकाउंट बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जनपद वासियों व शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों को सचेत किया है। चेतावनी जारी करते हुए बताया कि वियतनाम के नंबर से उनकी फोटो लगाकर एक व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है। इसके माध्यम से लोगों को फोन किया जा रहा है। ऐसा मामला संज्ञान में आया है। यह नंबर डीएम का नहीं है। डीएम ने सभी जनपद वासियों को एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि 84588169187 से फोन कर किसी प्रकार की मांग की जाती है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस की साइबर अपराध शाखा को दें। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकरण की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है। मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।