Kanpur News: झकरकटी पुल पर जाम लगने से बाइक सवार साइड वॉक पर गाड़ी चढ़ा देते हैं। यहां रेलिंग भी टूटी हुई और नीचे खाई है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
कानपुर में जाम और भीड़भाड़ से बचने के लिए बाइक सवार फुटपाथ पर अपना वाहन चलाते हैं, जो उनके साथ-साथ दूसरों के लिए खतरा पैदा करता है। शहर के कई पुलों पर ऐसा नजारा रोज देखने को मिला है। ताजा मामला, झकरकटी पुल का है।
विज्ञापन
यहां जाम के कारण लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं। पुराने पुल पर रेलिंग के बगल से नीचे गहरी खाई है, जरा सी लापरवाही से जान भी जा सकती है। नगर निगम ने प्लास्टिक की शीट लगवाई थी, जो अपनी जगह से हट गई है। ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।