Kanpur News: गोदाम के पीछे रहने वाले बड़े भाई लक्ष्मी नारायण ने बताया कि पूर्व में भी गांव में कई घटनाएं हुई है, जिसमें हाईवे ओवरब्रिज में लगी गांव की तरफ की लाइटों को बंद कर दिया जाता है। इसके बाद घटना को अंजाम दिया जाता है।
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर हाईवे किनारे बनी अग्निहोत्री मार्केट में अनोखी ट्रेडर्स के गोदाम पर देर रात चोरों द्वारा लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित रोहित पुत्र अशोक अग्निहोत्री ने बताया रोजाना की भांति देर शाम छह बजे वह गोदाम को बंद करके महाराजपुर अपनी दुकान चला गया था। सुबह बड़े भाई लक्ष्मी नारायण द्वारा गोदाम का ताला टूटने व शटर टूटा होने की सूचना दी गई।
विज्ञापन
चोरों द्वारा लगभग 15 टीन रिफाइंड, 50 गत्ता कड़वा तेल और पांच कैन पामोलिन पार कर दिया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख थी। गोदाम के पीछे रहने वाले बड़े भाई लक्ष्मी नारायण ने बताया कि पूर्व में भी गांव में कई घटनाएं हुई है, जिसमें हाईवे ओवरब्रिज में लगी गांव की तरफ की लाइटों को बंद कर दिया जाता है। इसके बाद घटना को अंजाम दिया जाता है। इससे यह आशंका है कि गांव के किसी व्यक्ति द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।