कानपुर में जाजमऊ थाने से महज 100 मीटर दूरी पर स्थित एक मोबाइल शॉप में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मोबाइल, नगदी समेत अन्य सामान पार कर ले गए। चोर मोबाइल की दुकान में पीछे की दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। सूचना पाकर पहुंची जाजमऊ पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की। तिवारीपुर निवासी सचिन वर्मा की नई चुंगी पर आरुषी टेलीकॉम नाम से दुकान है।
सचिन ने बताया कि रोजाना की तरह वह बुधवार रात में दुकान बंद करके घर लौट गए थे। गुरुवार की सुबह 11 बजे जब दुकान पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ था। सचिन ने बताया कि चोर 10 एंड्रॉयड फ़ोन (कीमत 1,40000 लगभग), 15 हजार नगद समेत फुटकर रुपये ले गए। इसके बाद उन्होंने 112 कॉल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
kanpur theft case
- फोटो : amar ujala
बगल की दुकान में भी चोरी का किया प्रयास
आरुषी टेलीकॉम में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद बगल में मौजूद आरजे टेलीकॉम की दीवार तोड़ने का भी चोरों ने प्रयास किया। दीवार ना टूटने के कारण चोर दूसरी दुकान में चोरी करने में असफल रहें। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
kanpur theft case
- फोटो : amar ujala
दुकान के अंदर लगा सीसीटीवी बंद मिला
आरुषी टेलीकॉम में दुकान के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। दुकानदार सचिन ने बताया कि पिछले साल वह दुकान बंद करके घाट गए थे। उसी दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया था। जिसके बाद से वह दुकान बंद करने के दौरान बिजली बंद करके जाते हैं।
kanpur theft case
- फोटो : amar ujala
लोहे की सरिया, दो कीपैड फोन और एयरबड्स छत पर छोड़कर भागे
चोरों ने घटना को अंजाम देने के बाद जिस हथियार से दीवार तोड़ा उस सरिया को छोड़कर चोर भाग निकले। जब दुकानदार सचिन छत पर गए, तो उनको दो कीपैड फोन और कई सारे एयरबड्स मिले।