तुम सिर्फ मेरी हो, मुझसे बात नहीं करोगी तो तेजाब से तुम्हारा चेहरा जला दूंगा। तुम्हारी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। भलाई चाहती हो तो मुझसे दोस्ती कर लो। वरना कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छाेडूंगा। कुछ इसी अंदाज में बर्रा निवासी युवती को एक रिश्तेदार युवक ने धमकाया है। दहशतजदा युवती ने बर्रा थाने में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
युवती के अनुसार उनका रिश्तेदार आरुष श्रीवास्तव है। जोकि पिछले कई माह से उन पर बात करने और दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है कि यदि उसकी बात न मानी तो वह उनकी फोटो को एडिट कर अश्लील बनाने के बाद उसे सोशलमीडिया पर वायरल कर देगा। उन्हें और परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोप लगाया कि आरुष नए नए नामों से आईडी बनाकर इंस्टाग्राम पर चलाता है।