Kanpur News: कल्याणपुर में नया शिवली रोड पर सीमेंट लदे एक ट्रैक्टर का पहिया निकलने से वह अनियंत्रित होकर दो दुकानों में घुस गया। हादसे में दंपती बाल-बाल बच गए, लेकिन दुकानें टूट गईं। घटना के बाद सड़क पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
कानपुर में कल्याणपुर नया शिवली रोड पर मंगलवार दोपहर को सीमेंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर का पहिया अचानक निकल गया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रोड पर लगी दो दुकानों में घुस गया। दुकान में खड़े दंपति बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। कल्याणपुर निवासी ड्राइवर छोटे ने बताया कि गोदाम से सीमेंट लादकर सिंहपुर जा रहा था।
विज्ञापन
नई शिवली रोड पर अचानक ट्रैक्टर का पहिया निकल जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड पर लगी दुकानों में घुस गई। ड्राइवर और उसका साथी आरिफ दूर जाकर गिरे, जिससे दोनों को हल्की चोटें आई हैं। दुकानदार चिरंजी लाल शुक्ल पत्नी श्यामा के साथ खड़े थे। दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने ट्रैक्टर को हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।