फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तू तू-मैं मैं…शादी कैंसिल, दुल्हन ने दूल्हे को पागल कहा, जयमाल के बाद बिन फेरे लौटी बरात; पढ़ें मामला

Tue, 25 Nov 2025 03:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भीतरगांव में कुटिया रामपुर गाव में इंजीनियर दूल्हे के साथ शादी में, जयमाल के बाद फेरों से पहले दुल्हन ने दूल्हे को पागल और बरातियों को नशे में होने का आरोप लगाकर शादी से इनकार कर दिया।  
विज्ञापन
जयमाल के बाद बिन फेरे लौटी बरात - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भीतरगांव इलाके के कुटिया रामपुर गांव में सोमवार रात एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया। जब जयमाल और चढ़ावा की रस्में पूरी होने के बाद, फेरे के समय दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, फेरे से ठीक पहले दुल्हन ने कई बेबुनियाद आरोप लगाने शुरू कर दिए।

विज्ञापन

कहा कि बरात देर से आई। बराती सब नशे में थे। लड़का रात में गरम पानी मांग रहा था। सबसे गंभीर आरोप यह था कि लड़का पागल जैसा है। इंजीनियर दूल्हे को पागल कहे जाने पर दोनों पक्षों में तू तू-मैं मैं शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने भी दुल्हन की बेबुनियाद हरकतों को देखते हुए शादी कैंसिल करने की बात कह दी।

Trending Videos
विज्ञापन

आपसी खर्च के लेन-देन को निपटाने में मदद मांगी
विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्ष साढ़ पुलिस के पास पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस से आपसी खर्च के लेन-देन को निपटाने में मदद मांगी है। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद बरात को बिना फेरे लिए ही वापस लौटना पड़ा। बता दें कि दूल्हा घाटमपुर का रहने वाला है और लखनऊ में एक निजी कंपनी में इंजीनियर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें