फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसा डंपर, चालक की केबिन में फंसकर मौत, परिजनों ने चालक के खिलाफ दी तहरीर

Tue, 25 Nov 2025 03:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: झांसी-कानपुर हाईवे पर बड़ागांव के पास गलत दिशा में खड़े ट्रक में पीछे से डंपर घुस गया। इससे डंपर चालक की केबिन में फंसकर मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
कोतवाली में खड़े मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में झांसी-कानपुर हाईवे पर खड़े ट्रक में डंपर घुस गया। इससे केबिन में फंसकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पहुंची पुलिस ने केबिन को कटवाकर चालक को बाहर निकाला और परिजनों को जानकारी दी। ट्रक चालक मौके से भाग गया है। मृतक के भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है।

विज्ञापन

लखनऊ के थाना माल क्षेत्र के ग्राम ललई खेड़ा निवासी सुरेश कुमार (40) डंपर चलाता था। सोमवार की रात वह झांसी से गिट्टी लादकर लखनऊ जा रहा था। जैसे ही वह झांसी कानपुर हाईवे स्थित शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव के पास पहुंचा कि सड़क किनारे गलत दिशा में खड़े ट्रक में डंपर सीधा घुस गया।

विज्ञापन

परिजनों ने चालक के खिलाफ दी तहरीर
इससे चालक सुरेश की केबिन में फंसकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई राम नरेश ने बताया कि वह दो दिन पहले ही वह घर से निकला था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें