गोविंद नगर जे ब्लॉक पार्क पानी का पंप खराब
- फोटो : amar ujala
मोहल्लों में साफ पानी आपूर्ति की मांग
जलकल विभाग ने जल निगम के ही पानी की जांच की। उन्होंने बताया कि बेटी काव्या तिवारी एक हफ्ते से तबीयत खराब है। तीन दिन पहले उन्होंने जलकल विभाग को गंदे पानी की सूचना दी थी तो सप्लाई बंद कर दी गई थी। उनका दावा है कि पंडित शिवनारायण एजुकेशन सेंटर के पास पुलिया है। पुलिया के नीचे पाइपलाइन टूटी है। इस वजह से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही थी। उन्होंने पाइपलाइन की मरम्मत, जलकल विभाग के पानी की भी जांच, शुद्ध पानी आपूर्ति की मांग की। वार्ड 14 (सब्डी मंडी किदवईनगर) की पार्षद शालू कनौजिया ने बंबुरहिया सहित आसपास के मोहल्लों में साफ पानी आपूर्ति की मांग की।
पानी की पाइप लाइन में लीकेज दिखाते पार्षद अमित जयसवाल
- फोटो : amar ujala
जूही लाल काॅलोनी, गोविंदनगर में भी आ रहा गंदा पानी
गोविंदनगर जे ब्लाॅक में भी घरों में आपूर्ति शुरू होते ही नलों से बदबूदार काला पानी आता है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि डेढ़ महीने पहले मोहल्ले में लगा ट्यूबवेल खराब होने से समस्या बढ़ गई है। जूही लाल काॅलोनी में छह महीने से टूटी पाइपलाइन से पानी बहकर नालियों में जा रहा है, पर जलकल विभाग ने मरम्मत नहीं कराई। जूही क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति के कारण तमाम लोग पानी उबालकर पीने और कुछ लोग पानी खरीदकर प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं।
सर्विस लाइन के नाली से पानी की पाइप लाइन निकलती हुई
- फोटो : amar ujala
नलों से निकला गंदा पानी
- फोटो : amar ujala
जूही हमीरपुर रोड वार्ड में पार्षद हरी स्वरूप तिवारी के मोहल्ले से लेकर आसपास पांच जगह पाइपलाइनों की मरम्मत कराई जा रही है। इस वजह से वहां आपूर्ति बंद है। इसलिए जो पानी आ रहा है, उसकी जांच की गई। पाइपलाइन जुड़ने पर दूूसरी पाइपलाइन के पानी की भी जांच की जाएगी। जूही क्षेत्र में नियमित रूप से पानी की जांच कराई जा रही है। -आनंद कुमार त्रिपाठी, महाप्रबंधक, जलकल विभाग