फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पानी की टंकी की नहीं हुई मरम्मत, पाइप लाइन जोड़ने का काम शुरू, IIT ने जल निगम को दी थी रिपोर्ट

Tue, 06 Jan 2026 12:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन जोड़ने का काम सोमवार से शुरू हुआ, लेकिन आईआईटी कानपुर द्वारा सुझाई गई पानी की टंकी की मरम्मत अब तक अधूरी है। इससे योजना के भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
पाइप लाइन जोड़ने का काम शुरू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में अमृत पेयजल योजना के अंतर्गत सोमवार को जल निगम ने नगर पालिका के बाहर से जा रही पालिका की भूमिगत पेयजल पाइप लाइन से जल निगम की पाइप लाइन जोड़ने का कार्य शुरू कराया। ताकि संभरखेड़ा स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से आने वाले पानी की आपूर्ति पालिका क्षेत्र के मोहल्लों में कराई जा सके। लेकिन पालिका स्थित पानी की टंकी की मरम्मत का कार्य अब तक नहीं शुरू हो सका है।  जबकि इसकी मरम्मत कराए जाने की रिपोर्ट आईआईटी कानपुर ने जल निगम को दी थी। मालूम हो कि डब्लूटीपी से आने वाले पानी को स्टोर करने के लिए नगर पालिका की पानी की टंकी की मरम्म्त कराए जाने के लिए पूर्व में कार्य शुरू कराया गया था।

विज्ञापन

लेकिन कुछ दिन कार्य चलने के बाद बंद हो गया। ऐसे में टंकी जर्जर अवस्था में ही है। जबकि इधर जल निगम द्वारा टंकी से मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति के लिए पालिका की पाइप लाइन से अमृत पेयजल योजना की भूमिगत पाइप लाइन जोड़ने का कार्य सोमवार से शुरू करा दिया है।  जल निगम के ठेकेदार ने बताया कि डब्लूटीपी से आने वाली सप्लाई को पहले ही पालिका की पाइप लाइन से जोड़ा जा चुका है। ऐसे में टंकी की मरम्मत कार्य समय से न कराया गया तो भूमिगत पाइप लाइन जोड़ने का कार्य व्यर्थ साबित होगा। जल निगम के एई अमित कुमार ने बताया कि जल्द टंकी मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें