फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: टंकी की बोरिंग खराब…पंद्रह महीने से ठप है जलापूर्ति, पांच गांवों के ग्रामीणों ने किया हंगामा

Thu, 18 Sep 2025 04:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सखरेज गांव में पिछले 15 महीने से पानी की टंकी की बोरिंग खराब होने से जलापूर्ति ठप है, जिससे पांच गांवों के ग्रामीण परेशान हैं। पानी न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने आज टंकी के पास जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
पानी टंकी के पास हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सखरेज गांव की पानी की टंकी की बोरिंग पिछले 15 महीने से खराब पड़ी है। इसके कारण सखरेज समेत पांच गांवों में पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। जलापूर्ति न होने से परेशान होकर कंठीपुर, सुज्जापुर, जिंदपुर, गड़रियनपुरवा और सखरेज के ग्रामीणों ने पानी की टंकी के पास जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की टंकी - फोटो : amar ujala

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पीने के पानी के लिए दूसरे गांवों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। लोग ट्रैक्टर, बाइक और अन्य साधनों से दूर-दराज के हैंडपंपों से पानी लाकर अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए मजबूर हैं। इस समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बोरिंग को ठीक करवाकर जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें