फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जेल में बंद अखिलेश दुबे की सुप्रीम कोर्ट से जमानत मंजूर

Mon, 23 Feb 2026 11:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अधिवक्ता अखिलेश दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे की सुप्रीम कोर्ट से जमानत मंजूर हो गई है। बताते चलें कि भाजपा नेता रवि सतीजा ने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि डेरे वाली लड़कियों के माध्यम से उसे पाक्सो के फर्जी मुकदमों में फंसाने की कोशिश की गई। जिसमें अखिलेश दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके अलावा सुरेश पाल, शैलेंद्र कुमार, संदीप शुक्ला आदि ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रंगदारी के आरोप लगे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान होटल कारोबारी प्रज्ञा त्रिवेदी ने भी एक एफआर के खिलाफ प्रोटेस्ट दाखिल किया था जो कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। अग्रिम विवेचना में अखिलेश का नाम सामने आया था। इस मामले में भी उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो गई थी। हालांकि शैलेंद्र कुमार और संदीप शुक्ला के मुकदमों में अखिलेश को सेशन कोर्ट से ही जमानत मिल चुकी है। रवि सतीजा के मुकदमे में हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अखिलेश की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें