100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई थी
दर्जनों होटल-लॉज के अलावा लोकल नेटवर्क की जांच हुई। करीब एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल डाले। 100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई थी। सघन चेकिंग के दौरान बीते बुधवार देर रात पुलिस ने रावतपुर के दलहन रोड पर मुठभेड़ के दौरान शातिर लुटेरे मूलरूप से गोंडा के पश्चिम कर्नलगंज के सकरउरा गांव निवासी नियाज अहमद को गिरफ्तार किया था।
एक के पैर में लगी गोली, साथी फरार
वहीं, उसके दो साथी भाग निकले थे। रविवार को कल्याणपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम की कल्याणपुर के बारा सिरोही नहर पुल के पास लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका, तो बाइक सवार युवक ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक लुटेरे के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला।
घायल लुटेरे को इलाज के लिए सीएचसी भेजा
पकड़े गए युवक की पहचान शामली जिले के झिंझाना निवासी शातिर लुटेरे धनराज उर्फ विजय के रूप में हुई। शातिर ने लुटेरे नियाज अहमद के साथ मिलकर रिटायर्ड महिला के साथ हुई लूट की घटना कुबूल की है। उसके पास से देशी तमंचा और करतूस बरामद हुआ है। वो बाइक भी बरामद हुई है, जिसे महिला के साथ लूट में इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने घायल लुटेरे को इलाज के लिए सीएचसी भेजा और पूछताछ में जुटी है।