टिकटों के दामों में काफी वृद्धि
तीन दिन की छुट्टी के कारण फ्लाइट टिकटों के दामों में काफी वृद्धि हुई है। उदाहरण के तौर पर, कानपुर से हैदराबाद के लिए 24 जनवरी को जहां किराया 7,520 रुपये था। वहीं 25 जनवरी को यह घटकर 6,941 रुपये हो गया, लेकिन 26 जनवरी को यह बढ़कर 8,105 रुपये तक पहुंच गया। 27 जनवरी 5,105 रुपये होने की संभावना है। इसी प्रकार, कानपुर से बंगलूरू के लिए 24 जनवरी को किराया 7,783 रुपये था, जो 25 जनवरी को 8,527 रुपये हो गया और 26 जनवरी को बढ़कर 15,926 रुपये हो गया।
लोग छुट्टियों को बाहर मनाने के लिए उत्सुक
कानपुर से मुंबई के लिए 24 जनवरी को किराया 10,654 रुपये था, जो 25 जनवरी को घटकर 5,936 रुपये हो गया, लेकिन 26 जनवरी को यह 11,297 रुपये हो गया। कानपुर से दिल्ली के लिए 24 जनवरी का किराया 5,749 रुपये था, जबकि 25 और 26 जनवरी को यह बढ़कर 8,794 रुपये हो गया। इन बढ़ी हुई दरों के बावजूद, लोग टिकट बुकिंग करा रहे हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि लोग छुट्टियों को बाहर मनाने के लिए उत्सुक हैं।