फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: होली बाद आठ तारीख को रहेगी सबसे महंगी उड़ान,  दिल्ली-मुंबई रूट पर हवाई टिकटों का किराया बढ़ा

Mon, 16 Feb 2026 08:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: होली पर कानपुर से दिल्ली और मुंबई के हवाई किराए में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। विशेषकर आठ मार्च को वापसी का किराया सामान्य से काफी अधिक रहेगा, जिसके चलते लोग अभी से बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
कानपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली में हवाई टिकट महंगा होगा। इससे लोग अभी से टिकट की बुकिंग कराने लगे हैं। इस साल तीन मार्च को होलिका दहन और चार मार्च को होली है। ऐसे में लोग दो मार्च को छुट्टी लेकर लंबा वीकेंड मनाएंगे। एक मार्च को कानपुर से दिल्ली का किराया 4,489 रुपये, दो को घटकर 4,174 रुपये हो जाएगा। होलिका दहन और होली के दिन यह 3,754 रुपये तक आ सकता है। वहीं, आठ मार्च से किराये में बढ़ोतरी होगी। इसी तरह, कानपुर से मुंबई जाने के लिए एक और दो मार्च को किराया 5,509 रुपये है, जो तीन मार्च को 6,407 रुपये और आठ मार्च को बढ़कर 9,867 रुपये हो जाएगा।

विज्ञापन

वहीं, दिल्ली से कानपुर आने के लिए पांच से सात मार्च तक किराया 3,223 रुपये से 3,433 रुपये के बीच रहेगा। मुंबई से कानपुर आने का किराया 6,113 रुपये रहेगा। आठ मार्च को कानपुर आने वाले यात्रियों की जेब पर भारी पड़ सकता है, क्योंकि दिल्ली से किराया 5,533 रुपये और मुंबई से 8,651 रुपये तक हो सकता है। इसलिए, यात्री आठ मार्च की बजाय अन्य दिन चुन रहे हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि होली का त्योहार नजदीक है। इसको लेकर यात्री फ्लाइट की टिकट अभी से ही करा रहे है। हालांकि टिकट के रेट में अभी और उछाल आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें