- डीसीपी पूर्वी ने जोन कार्यालय में 101 मोबाइल किए वितरित
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। कमिश्नरी पुलिस के पूर्वी जोन क्षेत्र में लापता और चोरी हुए 25 लाख के मोबाइल मिल गए हैं। सोमवार को डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने जोन कार्यालय में मोबाइल वितरित किए। मोबाइल पाकर लोगों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।
डीसीपी पूर्वी ने बताया कि 101 लोगों के मोबाइल चोरी या लापता हो गए थे। उनकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये है। पुलिस और जोन की सर्विलांस टीम ने मोबाइल बरामद कर लिया। मोबाइल के डेटा सुरक्षित हैं। उनका किसी तरह से दुरुपयोग नहीं हुआ है। एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा भी मौजूद रहीं।