फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: युवती के परिजनों ने बोरे में भरकर नहर में फेंका था शव, प्रेम प्रसंग के चलते घर में लगाई थी फांसी

Tue, 18 Mar 2025 09:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

नहर में युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने घर में फांसी लगाई थी। परिजनों ने बोरे में भरकर शव नहर में फेंका था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचेंडी में रामगंगा नहर में रविवार सुबह मिला शव शिवली थानाक्षेत्र की रहने वाली नाबालिग युवती का था। प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी थी। परिजनों ने उसका शव बोरे में भरकर रामगंगा नहर में फेंका था। अपने बचाव के लिए शिवली थाने में 17 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सचेंडी थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


वह युवक से शादी करना चाहती थी जबकि लड़की के परिजन इसके विरोध में थे। उसके कई बार कहने के बाद भी परिजन नहीं माने तो उसने 14 मार्च को शाम करीब आठ बजे घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता और ताऊ ने बिना किसी को सूचना दिए बोरे में भरकर रोड तक लेकर आए।

इसके बाद टिकरा में सफेद रंग की ओमनी कार से ले जाकर उसे भंगापुरवा गांव के पास नहर में डाल दिया। कार में और भी लोग थे। उन्होंने गांव के प्रधान पति को इस बारे में बताया। 17 मार्च को थाना शिवली में जाकर मृतका की गुमशुदगी की झूठी सूचना दर्ज कराई।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर पिता ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की। मुखबिर की सूचना पर परिजनों को हिरासत में लिया और घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने पिता, ताऊ, मां और भाई बहन समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें