Kanpur News: नगर निगम ने गृहकर जमा न करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। अतिसंवेदनशील क्षेत्र में 56 दुकानें व पनकी में तीन फैक्टरियां सील की गईं।
नगर निगम ने गृहकर जमा न करने वालों के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाकर अति संवेदनशील क्षेत्र कर्नलगंज, तलाक मोहाल व चुन्नीगंज में 56 दुकानें सील की गईं। पनकी, सरायमीता में 7.36 लाख रुपये गृहकर वसूलने के साथ ही तीन फैक्टरियां सील कीं।
विज्ञापन
जोन चार के अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 30 लाख रुपये गृहकर भी वसूला गया। बकाया धनराशि जमा करने पर ही सील खोली जाएगी। इसी तरह जोन पांच के जोनल अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि वार्ड 17 सरायमीता में अभियान चलाकर सात भवनों से बकाया 7.36 लाख रुपये जमा कराए गए। बकाया जमा न करने पर पनकी इंडस्ट्रियल एरिया साइट-3 की दो व निराला नगर में दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।