हर क्षेत्र में एआई का होगा अहम रोल
मुकेश कुमार ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की बातें सभी करते हैं लेकिन वास्तव में एआई क्या है, इसका इस्तेमाल कैसे हो सकता है, इसकी अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं है। आने वाले समय में स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा, उद्योगों, मार्केटिंग और शासन से लेकर दैनिक जिंदगी में एआई का अहम रोल होगा। सेंटर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, डाटा साइंस, मशीन लर्निंग, जेनरेटिव एआई, डिजिटल मार्केटिंग, ब्लाॅक चेन जैसे कोर्स संचालित कराए जाएंगे।
सेंटर की मदद से उद्योगों भविष्य को नया आकार मिलेगा
नंदन मिश्रा ने कहा कि शहर उद्यम और उद्योगों का केंद्र बना रहा है। इस सेंटर के माध्यम से शहर को डिजिटल इनोवेशन और एआई में भी आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्य अतिथि डॉ. मनमोहन शुक्ला ने कहा कि ने कहा कि सेंटर की मदद से उद्योगों और समाज के भविष्य को नया आकार मिलेगा। निदेशक शामिल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।