फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नमी 90% से अधिक बढ़ी…तो बरसे बादल, निम्न दबाव से हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, छह सितंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Fri, 05 Sep 2025 11:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह नमी 81 प्रतिशत रही है। दोपहर में धूप निकलने पर इसका प्रतिशत 67 हो गया। इससे उमस भरी गर्मी होने लगी।
विज्ञापन
कानपुर में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गुरुवार को शाम को हवाओं के रफ्तार पकड़ने और माहौल में नमी बढ़ने से बारिश होने लगी। जैसे ही नमी का प्रतिशत 90 से अधिक हुआ बादल आ गए। सिविल लाइंस, कंपनी बाग चौराहा, काकादेव आदि क्षेत्रों में तीन से चार मिमी बारिश हुई है।

विज्ञापन

कानपुर में बारिश - फोटो : amar ujala
मौसम विभाग का अनुमान है कि छह सितंबर तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मानसून की वापसी 30 सितंबर के आसपास होने की उम्मीद है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से चला निम्न दबाव का क्षेत्र ओडिसा के पार हो गया है।

कानपुर में झमाझम बारिश - फोटो : amar ujala
होती रहेगी बूंदाबांदी या हल्की बारिश
इसका हल्का असर कानपुर परिक्षेत्र पर भी है। इस वजह से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हवाएं नमी ला रही हैं। नमी बढ़ने पर बादल बनते हैं और बारिश होने लगती है। यह मौसम प्रणाली अभी बनी रहेगी और स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश होती रहेगी।

कानपुर में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
हवाओं ने माहौल में नमी बढ़ा दी
उन्होंने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की नमी के साथ जम्मू-कश्मीर पहुंचे पश्चिमी विक्षोभ का भी असर आएगा। सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह नमी 81 प्रतिशत रही है। दोपहर में धूप निकलने पर इसका प्रतिशत 67 हो गया। इससे उमस भरी गर्मी होने लगी। शाम को धूप हटने पर हवाओं ने माहौल में नमी बढ़ा दी। इसके बाद रात को स्थानीय स्तर पर बारिश होने लगी।
विज्ञापन

कानपुर में झमाझम बारिश - फोटो : amar ujala
तापमान
अधिकतम- 33 डिग्री सेल्सियस।
न्यूनतम- 25.7 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें