महापौर आपके वार्ड अभियान के तहत गुरुवार को वार्ड-23 आवास विकास में शिविर लगाया गया। पूर्वांचल भोजपुरी छठ पूजा सेवा समिति ने पूर्वांचल छठ पूजा घाट के नाले की मरम्मत की मांग की। इस पर महापौर प्रमिला पांडेय ने मुख्य अभियंता को नाले का स्टीमेट बनवाकर जल्द कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। शिविर में कुल 31 शिकायतें आईं। इनमें से सात मामलों का माैके पर ही समाधान करा दिया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने महापौर को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि आवास विकास के पास बना नाला टूटा हुआ है, जहां से सीवर का पानी घाट तक बहकर आ रहा है। इससे भक्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस माैके पर समिति की ओर से महापौर का स्वागत भी किया गया। शिविर में ज्यादातर शिकायतें मार्ग प्रकाश की आईं।