फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महिला आयोग की सदस्य से पीड़िता ने लगाई गुहार, कहा- जेठ के उकसाने पर सास-ससुर करते प्रताड़ित

Thu, 13 Feb 2025 11:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
महिला आयोग की सदस्य ने समस्याएं सुनीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैम, पति शराब पीकर मारपीट करते हैं। जेठ के उकसाने पर सास-ससुर व अन्य ससुराली प्रताड़ित कर दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकालने की धमकी देते हैं। ये शिकायतें गुरुवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी से उत्पीड़न की शिकार महिलाओं ने कीं। आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए कहा। बाद में वह जेल पहुंचीं, जहां महिला बंदियों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन


महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई के दाैरान 18 मामले सामने आए। महिलाओं ने पति पर उत्पीड़न करने और एक पीड़िता ने जानलेवा हमला करने वालों की गिरफ्तारी न किए जाने की शिकायत की। आयोग की सदस्य ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई कर पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए कहा। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने महिलाओं को हेल्प लाइन नंबर 112, महिला हेल्प लाइन 1090 और 181 के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य ने समस्याएं सुनीं - फोटो : अमर उजाला
यहां पर जिला विधिक सेवा की सचिव शुभी गुप्ता, एसडीएम सदर ऋतु प्रिया, एसीपी सृष्टि सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह आदि रहे। जनसुनवाई के बाद आयोग की सदस्य ने जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं के लिए बने शौचालय, पुस्तकालय और चिकित्सालय को भी देखा। साथ ही महिला बंदियों से समस्याएं भी जानीं। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर, कांशीराम चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को देखा। यहां पर जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय, उप जेलर रंजीत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें